Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना,दिल्ली में दिखेंगी तापमान में बढ़ोत्तरी, इन प्रदेशों में लू का अलर्ट जारी

April 29, 2024

पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना,दिल्ली में दिखेंगी तापमान में बढ़ोत्तरी, इन प्रदेशों में लू का अलर्ट जारी

नई दिल्ली :- इस दिनों हर राज्य में मौसम का मिजाज बदला बदला दिख रहा है। किसी क्षेत्र में कड़ाके की गर्मी का प्रकोप व लू दिख रहा तो कही बारिश के मौसम सुहाना कर लोगो को गर्मी से राहत दी है। वही अगर मौसम विभाग की माने तो आज बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीटवेव चलने की आशंका है और बात करे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तूफान और बारिश होने की संभावना लगायी है।

तो चलिए जानते है आपके शहर में आज का मौसम कैसा होगा और कहा पड़ेगी गर्मी तो कहा का मौसम होगा सुहाना। ..

देश की राजधानी दिल्ली में ये पूरा हफ्ता आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वही आज से तीन दिन यहाँ पर तेज हवाएं और बादल देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते दिल्ली का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बात करे पहाड़ी इलाको की तो आज लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से बारिश और बर्फबारी होना की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से बारिश होने की साथ गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। पंजाब के कई हिस्सों में आज मौसम में बदलाव दिखा। जबकि हरियाणा में हल्की बारिश और तूफान संभावना है।

बिहार, झारखंड समेत देश के लगभग आधे से अधिक हिस्से में जहां आसमान से आग बरसती आग और पश्चिमी हवा के सहारे बहती लू से लोग झुलस रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी हो रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रचंड गर्मी से राहत को मिली है, लेकिन तेज आंधी के साथ पानी और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें