Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : ट्रेनी IAS को मिली पोस्टिंग, इन जिलों का संभालेंगे जिम्मा

posting-of-six-trainee-ias

posting-of-six-trainee-ias

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सरकार ने छह प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति कर दी है। इन सभी अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात किया है।

जानें, क्या रहेगी जिम्मेदारी

सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, युवा अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के दौरान महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
अमितेज पांगटे : इन्हें नूंह जिले का सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है।\

मुस्कान श्रीवास्तव : इन्हें फरीदाबाद में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

शिवानी पांचाल : इन्हें कैथल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

सोहम शैलेन्द्र : इन्हें करनाल में सहायक आयुक्त लगाया गया है।\

विशाल सिंह : इनकी नियुक्ति रोहतक जिले में की गई है।

विवेक यादव : इन्हें हिसार में सहायक आयुक्त पद का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक अनुभव दिलाना रहेगा लक्ष्य

इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्रदान करना है। ये अधिकारी संबंधित जिलों के उपायुक्तों (DC) के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की बारीकियों को सीखेंगे। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तुरंत अपने आवंटित जिलों में कार्यभार संभालें। माना जा रहा है कि इन युवा अधिकारियों की ऊर्जा और नए दृष्टिकोण से जिला प्रशासन के कामकाज में और अधिक तेजी आएगी।

Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान

Also Read  : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री

Exit mobile version