नई दिल्ली: भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रक्षेपित किया जाएगा और इसके लिए आवशय़क अवसंरचना जैसे ऑर्बटिल मॉड्यूल प्रिपरेशन फैसिलिटी, गगनयान कंट्रोल सैंटर, क्रू प्रशिक्षण सुविधा और लॉन्च पैड में आवशय़क संशोधन पूरे कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पैंशन राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गगनयान कार्यक्रम के तहत ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (एचएलवीएम3) का विकास और ग्राउंड परीक्षण पूरा हो चुका है। इसके अलावा चालक दल और सर्विस मॉड्यूल की प्रणोदन प्रणाली, ईसीएलएसएस इंजीनियरिंग मॉडल, तथा क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) के पांच प्रकार के मोटर्स का विकास और स्थैतिक परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है।
भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए तैयारियां प्रगति पर

