Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति ने पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

November 1, 2023

राष्ट्रपति ने पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को बुधवार को शुभकामनाएं दीं। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप 1956 में अस्तित्व में आए। पंजाब और हरियाणा 1966 में राज्य बने, जबकि छत्तीसगढ़ 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं।’’ उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर रहें। मैं सभी निवासियों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें