नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का आज स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे यकीन है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अद्भुत लोगों को प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखने की कामना करती हूँ।‘
Greetings to the people of Arunachal Pradesh and Mizoram on Statehood Day. Blessed by Mother Nature and having rich cultural heritage, both states represent India at its best. I am sure that the people of both the States will preserve their extraordinary natural heritage and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 20, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेयर की पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर अरुणाचल प्रदेश ने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वही एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, ‘मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से संपन्न मिजोरम के लोगों ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूँ‘।
Warm wishes to our sisters and brothers of Arunachal Pradesh on statehood day.
Gifted with natural beauty and cultural diversity Arunachal Pradesh has made immense contributions to Bharat’s growth.
May the state touch new heights. pic.twitter.com/yzqD8AncH1
— Amit Shah (@AmitShah) February 20, 2025
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने लिखा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/rNC2SSgKse
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) February 20, 2025
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

