Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने बद्रीनाथ में किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

November 8, 2023

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने बद्रीनाथ में किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

बद्रीनाथ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति बद्रीनाथ धाम पहुंची। जहां राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजन किए।

बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड में राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति ने बुधवार सुबह 11 बजे भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किये।

उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह, भोजपत्र में लिखी भगवान बद्री विशाल की आरती भी भेंट की।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें