Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

May 9, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें