Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देशवासियों को छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

November 18, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देशवासियों को छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नागरिकों को शनिवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और उनसे जलस्नेतों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना को सर्मिपत है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, कि ‘यह नदियों, तालाबों और अन्य जलस्नेतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है। प्रकृति से जुड़ा यह त्योहार आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न करता है और हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’’

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छठ पूजा हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करने की याद दिलाती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, कि ‘आइये हम अपने जल संसाधनों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति मां का सम्मान करने का संकल्प लें। इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों की प्रसन्नता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’ उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें