Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति मुर्मू हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

May 4, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश की अपनी पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचीं। मुर्मू वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से सुबह 10.35 बजे कल्याणी हेलीपैड पर उतरीं, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उनका स्वागत किया। वह यहां मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर शिमला से रिट्रीट तक के पूरे मार्ग को संवेदनशील घोषित किया गया है। राष्ट्रपति 06 मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके दूसरे दिन 07 मई को वह शिमला के गेयटी हेरिटेज सांस्कृतिक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। इसी दिन वह यहां राजभवन में राज्यपाल की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें