Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज करेंगी श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगी शामिल

उज्जैन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। श्रीमती मुर्मू के सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके साथ उपस्थित रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मू सुबह इंदौर से चल कर उज्जैन पहुंचेंगी। लगभग 10 बजे वे उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। दोपहर को वे उज्जैन से वापस इंदौर जाएंगी। इंदौर में वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर 14 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को वे इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

 

Exit mobile version