Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

November 30, 2023

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

नागपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने शहर में उनकी यात्रा के बारे में एक विज्ञप्ति जारी की थी।

जिला सूचना कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू एक दिसंबर को शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

जीएमसीएच ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस समारोह के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस तथा अजीत पवार और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ सम्मानित अतिथि होंगे।

राष्ट्रपति दो दिसंबर को यहां राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल बैस, शिंदे और गडकरी इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बुधवार को महाराष्ट्र पहुंचीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और मार्चिंग दल में महिला कैडेट के पहले जत्थे की भागीदारी की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें