Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति ने श्री गुरू रविदास जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

February 23, 2024

राष्ट्रपति ने श्री गुरू रविदास जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “ मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया।”

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरू रविदास की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें