नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वो जनसभाओं में “फिल्मी और भावनात्मक संवाद” देने के बजाय देश से जुड़े गंभीर सवालों के जवाब दें। राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी की रैली के बाद जयराम रमेश ने यह टिप्पणी की और कहा कि जनता को जवाब चाहिए, न कि नाटकीय भाषण।
क्या कहा जयराम रमेश ने?
जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को उन गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए जो देश उनसे पूछ रहा है। खोखले और भावनात्मक संवादों से सच्चाई नहीं बदली जा सकती।” उन्होंने प्रधानमंत्री से तीन बड़े सवाल पूछे। पहला, पहलगाम आतंकी हमले के दोषी आज भी खुले घूम रहे हैं, जबकि वे पुंछ, गुलमर्ग और गगनगीर जैसे अन्य हमलों में भी शामिल रहे हैं – इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? दूसरा, आपने सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई? विपक्ष को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया? तीसरा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत-पाक तनाव कम करवाया – तो भारत सरकार इन दावों का खंडन खुलकर क्यों नहीं कर रही?
पीएम मोदी का भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक रैली के दौरान कहा, “देश के खिलाफ हमला हुआ तो हम चुप नहीं रहेंगे। 22 अप्रैल को जब पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई, तो पूरे देश का खून खौल उठा। अब पाकिस्तान को हर हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का ज़िक्र करते हुए इसे आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई बताया और कहा, “मोदी की रगों में खून नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है।”
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर गतिविधियां
प्रधानमंत्री की आलोचना के बीच, भारत ने हाल ही में अपने सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को जापान और यूएई भेजा। वहां उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री सुगा और सुरक्षा समिति के प्रमुख से मुलाकात की। अबू धाबी में यूएई सांसद अली राशिद अल-नुआमी से भी बातचीत की, जिन्होंने भारत के आतंकवाद के खिलाफ अभियान को समर्थन दिया। हालांकि, जयराम रमेश ने इन बैठकों को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया और कहा कि विदेश दौरों के बजाय सरकार को ट्रंप के बयानों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...