Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी आयोजनों का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए कर रहे हैं प्रधानमंत्री : Jairam Ramesh

September 14, 2023

सरकारी आयोजनों का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए कर रहे हैं प्रधानमंत्री : Jairam Ramesh

नई दिल्लीः कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर ‘घमंडिया’ कहकर निशाना साधे जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि वह सरकारी आयोजनों का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने फिर से वही करना शुरू कर दिया है जिसमें वह माहिर हैं – अपमान करना। उन्होंने ‘इंडिया’ के घटक दलों की पार्टयिों को फिर से तथाकथित घमंडिया पार्टी कहा है। देखिए, बोल भी कौन रहा है! वह व्यक्ति जो सरकारी आयोजन के अवसर का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उनके स्तर पर जाकर उन्हीं की भाषा में यह कह सकते हैं कि वह ‘जीए-एनडीए’ गठबंधन – ‘गौतम अडाणी के एनडीए’ के प्रमुख हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ को ‘घमंडिया’ गठबंधन करार देते बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि इसके नेताओं ने सनातन संस्कारों और परंपराओं को समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के बीना में 50,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में विपक्षी गठबंधन पर देश और समाज को विभाजित करने का आरोप भी लगाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें