Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने जन संपर्क यात्रा दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सराहना की

December 23, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने जन संपर्क यात्रा दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सराहना की

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की उपलब्धि की शनिवार को सराहना की और कहा कि इस यात्रा का उद्येश्य योजनाओं के लाभ को सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना है। मोदी ने इस विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा सोसल मीडिया मंच एक्स पर दी गयी सूचना के साथ अपने पोस्ट में कहा,“ बहुत ही उत्साहित करने वाली जानकारी! विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी तो यही है कि देशभर के मेरे सभी गरीब भाई-बहनों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।”

मांडविया ने लिखा,“मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से बने एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड।” आयुष्मान योजना में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुख्त उपचार की सुविधा वाले आष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक आष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी” की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। सरकार का कहना है कि यह भारत सरकार का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान है। इसमें 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों में लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

सरकार के अनुसार केवल एक महीने की छोटी-सी अवधि में, यह यात्रा देश की 68,000 ग्राम पंचायतों (जीपी) में 2.50 करोड़ से अधिक नागरिकों तक पहुंच गई है। इसके अलावा, लगभग दो करोड़ व्यक्तियों ने विकसित भारत संकल्प भी लिया है और केंद्र सरकार की योजनाओं के दाे करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें