Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआरपीएफ के अटूट समर्पण की सराहना की

July 27, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआरपीएफ के अटूट समर्पण की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर राष्ट्र के प्रति उसके अटूट समर्पण और अथक सेवा की सराहना की। सीआरपीएफ केंद्र सरकार के अधीन देश का अपनी तरह का सबसे बड़ा बल है और वह मुख्य रूप से राज्यों के साथ समन्वय कर उग्रवाद विरोधी अभियानों में जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी सीआरपीएफ र्किमयों को मेरी ओर से बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण और अथक सेवा वास्तव में सराहनीय है। वे हमेशा साहस और प्रतिबद्धता के उच्चतम मानकों के पक्षधर रहे हैं। हमारे देश को सुरक्षित रखने में भी उनकी भूमिका सवरेपरि है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें