Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

November 4, 2024

PM मोदी आज झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह चाईबासा और गढ़वा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न् करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां अपराह्न् करीब ढाई बजे उनका एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पिछले सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। चौहान झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें