Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग सगाई कन्फर्म, जानें कौन है दुल्हनियां

December 30, 2025

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग सगाई कन्फर्म, जानें कौन है दुल्हनियां

नेशनल डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई जल्द होने वाली है। उनकी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से इंगेजमेंट कन्फर्म हो गई है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और अब जल्द ही आधिकारिक तौर पर सगाई की तारीख तय की जाएगी।

कौन हैं अवीवा बेग
रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड का नाम अवीवा बेग है। सूत्रों के अनुसार अवीवा और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। यह रिश्ता लगभग 7 साल पुरानी दोस्ती और प्यार का नतीजा है।

रेहान ने किया प्रपोज
सूत्रों की मानें हाल ही में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रैंड अवीवा को प्रपोज किया। अवीवा ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया और इसके बाद दोनों परिवारों ने बैठकर रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। हालांकि एंगेजमेंट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

रेहान वाड्रा राजनीति से रहते हैं दूर
रेहान वाड्रा, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा है। भविष्य में वे राजनीति में आएंगे या नहीं – यह अभी कोई नहीं जानता। फिलहाल रेहान की रुचि पूरी तरह कला (Art) की दुनिया में है।

आर्ट और फोटोग्राफी के दीवाने रेहान
बचपन से ही रेहान का झुकाव कला और फोटोग्राफी की ओर रहा है। उन्हें ट्रैवलिंग और नेचर फोटोग्राफी बहुत पसंद है। वे अपनी तस्वीरें और आर्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। रेहान इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट के रूप में काम करते हैं। उनकी पहली सोलो एग्जीबिशन “Dark Perception” के नाम से हुई थी। कोलकाता में उनकी प्रदर्शनी “The India Story” भी लग चुकी है। दिसंबर 2022 में उनकी दूसरी प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।

रेहान की पढ़ाई
रेहान वाड्रा ने अपनी शिक्षा दिल्ली, देहरादून  और लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वे अब विजुअल आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर बना रहे हैं।

जल्द होगी सगाई, परिवारों में खुशी का माहौल
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का रिश्ता अब आधिकारिक रूप से तय माना जा रहा है। परिवार खुश हैं और जल्द ही सगाई की तारीख तय कर घोषणा की जाएगी।वाड्रा और गांधी परिवार के लिए यह एक खुशियों भरा मौका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः 26 साल की साउथ टीवी एक्ट्रेस Nandini Cm ने की आत्महत्या, माता-पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें