Site icon Dainik Savera Times

नशे में धुत होकर चलाई गोली, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

property-dealer-arrested-for-firing

property-dealer-arrested-for-firing

गुरुग्राम। यहां के व्यस्ततम एमजी रोड पर स्थित एमजीएफ मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर सरेआम हवाई फायर कर दिया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि आरोपी एक क्लब में पार्टी करने आया था और लौटते समय उसने अपनी कार से इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की शिकायत मॉल प्रबंधन की ओर से थाना डीएलएफ फेज-दो में दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार तड़के मॉल से बाहर निकलते समय एक कार चालक ने एग्जिट गेट के पास अपनी गाड़ी रोकी। इसके बाद उसने गाड़ी की खिड़की से हाथ बाहर निकाला और हवा में गोली चला दी। अचानक हुई इस फायरिंग की आवाज से मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों में भारी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, बल्कि वह सीधे मॉल के गेट पर जाकर टकराई।

Also Read :

 

Exit mobile version