-
गुरुग्राम। यहां के व्यस्ततम एमजी रोड पर स्थित एमजीएफ मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर सरेआम हवाई फायर कर दिया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी एक क्लब में पार्टी करने आया था.