Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में होगा चार से सात अप्रैल तक प्रॉपर्टी फेस्टिवल

April 1, 2024

जयपुर में होगा चार से सात अप्रैल तक प्रॉपर्टी फेस्टिवल

जयपुर: क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) चार से सात अप्रैल तक रियल एस्टेट से जुड़े प्रदेश के सबसे बड़े प्रॉपर्टी फेस्टिवल क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024 का आयोजन करेगा।

एफएस रियल्टी के सौजन्य से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े प्रॉपर्टी एक्सपो में प्रदेशवासियों को प्रॉपर्टी के ढेरों विकल्प और बेस्ट होम डील्स मिलेगी। एक्सपो में दो साल के सबसे बड़े बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे। स्पॉट बुकिंग पर टाटा टियागो हैचबैक के साथ क्रेडाई की ओर से छह लाख रुपए तक के निश्चित उपहार भी दिए जाएंगे।

एक्सपो में जयपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर, सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी शामिल होंगे। इस दौरान 53 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी जहां कई प्रोपर्टी मॉडल्स को डिस्प्ले किया जाएगा। एक्सपो के माध्यम से प्लॉट, फ्लैट, विला, फार्म हाउस, खेत, दुकान सहित अन्य प्रॉपर्टी का विक्रय किया जाएगा। एक्सपो में 10 हजार से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि संस्था बिल्डर्स के साथ कस्टमर के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड के बाद प्रॉपर्टी और स्पेस रिक्वायरमेंट बढ़ी है। ऐसे में लग्जरी के साथ अफोर्डेबल प्रॉपर्टी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो, इसके लिए ही रियल एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो में 400 से अधिक प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे डिस्प्ले होंगे। बैंक लोन की सुविधा भी यहीं उपलब्ध होगी।

इस मौके पर क्रेडाई राजस्थान के सेक्रेटरी रविंद्र प्रताप सिंह, कन्वीनर गिरिराज अग्रवाल, को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता एवं को-कन्वीनर अमित विजयवर्गीय मौजूद थे।

क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024 में कम बजट या प्रीमियम रेंज में वन बीएचके से लेकर 4 बीएचके फ्लैट भी मिलेंगे। निवेश के हिसाब से भी ग्राहकों को प्रोपेक्स में कई विकल्प मिलेंगे। ग्राहकों को अपनी पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से बेस्ट होम डील्स मिल सकेगी। खास बात यह है कि यदि ग्राहक को किसी प्रोजेक्ट में रुचि है तो ऑन साइट विजिटिंग फैसिलिटी भी उपलब्ध रहेगी।

क्रेडाई रियल एक्सपो में हर स्पॉट बुकिंग पर निश्चित उपहार दिया जाएगा जिसमें आप टाटा की टियागो हैचबैक कार भी पा सकते हैं। सभी विजिटर्स के लिए लक्की ड्रॉ भी रहेगा। इनके अलावा क्रेडाई अलग से भी हर स्पॉट बुकिंग पर एक लाख से छह लाख रुपए के निश्चित उपहार की पेशकश कर रही है। इनके अलावा प्रतिदिन 100 विजिटर्स को निश्चित उपहार दिए जाएंगे। एंटरटेनमेंट के लिए म्यूजिक और फूड स्टॉल भी रखी गई हैं। इसमें लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें