Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवी मुंबई में वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

October 24, 2024

नवी मुंबई में वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे। पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया, नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को सूचना मिली थी कि एक आवासीय इलाके में एक मकान में वेशय़ावृत्ति गिरोह संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा। घोरपड़े ने बताया कि टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें