Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर का अमरीका में विरोध, बताया ‘सामूहिक हत्यारा’

June 18, 2025

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर का अमरीका में विरोध, बताया ‘सामूहिक हत्यारा’

नई दिल्ली: अमरीका दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को पाकिस्तानी नागरिकों के विरोध का सामना करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने आसिम मुनीर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें ‘सामूहिक हत्यारा’ बताया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख के लिए शर्मिदगी तब और बढ़ गई, जब प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें नाम से पुकारने की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। कई वीडियो में दिखाया गया कि जब वे वाशिंगटन के एक होटल में पहुंचे, तो लोग उन्हें चिढ़ाते दिखे। कई लोग चिल्ला भी रहे थे। आसिम मुनीर के वाशिंगटन में एक होटल पहुंचने पर लोगों ने पाकिस्तानियों के खिलाफ ‘शर्म करो’ और ‘इस्लामाबाद का कातिल’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘जनसंहारक’ बताने वाले बैनर लहराए और ‘आसिम मुनीर, तुम कायर हो’ जैसे नारे भी लगाए। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ अमरीका में भारी गुस्सा और विरोध देखने को मिला। यह विरोध तब हुआ, जब भारत की वैश्विक कूटनीतिक पहल के बीच पाकिस्तान अपने इस दौरे को चतुर रणनीति के रूप में पेश कर रहा था। इमरान खान की पार्टी पीटीआई की अमरीका इकाई ने भी विरोध प्रदर्शनों की वीडियो साझा की, जिसमें प्रदर्शनकारी होटल के बाहर इकट्ठा होकर पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य कमांडर के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें