नेशनल डेस्क: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। किसानों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने अब तक 107 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके ऊपर गोली चलाई। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा में मीडिया को गोलियों के खोल भी दिखाए। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोगों में डर का माहौल
तनाव बढ़ने के कारण कई परिवारों ने अपने घर बंद कर दिए और रिश्तेदारों के पास चले गए। कुछ लोग गुरुद्वारा सिंह सभा में रह रहे हैं। गुरुवार को प्रशासन और किसानों के बीच दो बार बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एडीजी वी.के. सिंह का कहना है कि 10 दिसंबर को हालात सामान्य थे, लेकिन बाहरी लोगों ने माहौल बिगाड़ दिया।
ये भी पढ़ें: भारत जल्द खरीदेगा R-37M मिसाइल, उड़ा देगी दुश्मनों की नींद
किसान नेताओं के आरोप
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस के हथियार जंग लगे नहीं होते तो और बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने घोषणा की कि किसान 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। सादुलशहर के बीजेपी विधायक गुरवीर सिंह बराड़ भी किसानों से बातचीत करने पहुंचे। वहीं जोगाराम पटेल ने दावा किया कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हुई घटना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बाहर से करीब 1000 लोग आए थे और हिंसा की। साथ ही उन्होंने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की अपील की।
10 दिसंबर को क्या हुआ था?
10 दिसंबर को राठीखेड़ा गांव में बन रही फैक्ट्री पर भीड़ ने हमला किया। फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई। परिसर में आग लगाई गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी हुई। इस झड़प में कांग्रेस विधायक समेत 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोग रातभर गुरुद्वारे में ठहरे रहे।
स्थिति अभी भी तनावपूर्ण
टिब्बी इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लगभग 30 परिवार घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं आंदोलन में शामिल कुछ महिलाओं ने पुलिस पर जबरदस्ती और मारपीट का आरोप लगाया है। परमजीत कौर नाम की महिला ने बताया कि धरने से लौटते समय पुलिस ने उन्हें बाल पकड़कर खींचा और पीटा। उनके साथ गंभीर ज्यादती हुई है।
Delhi IGI Airport पर Air Asia की Flight Technical Issue के कारण कैंसिल

