Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Job News: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, हाई कोर्ट में 167 पदों पर निकली भर्ती

June 11, 2026

Job News: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, हाई कोर्ट में 167 पदों पर निकली भर्ती

Punjab and Haryana High Court: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। बता दें कि हाई कोर्ट ने सफाई सेवक (स्वीपर) और माली के कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत सफाई सेवक के 75 और माली के 92 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

माली पद के लिए आवश्यक योग्यता

माली के पद पर चयन के लिए बागवानी से संबंधित डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक का व्यावहारिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी चयन प्रक्रिया में वरीयता मिलने की संभावना है।

सफाई सेवक पद हेतु पात्रता

सफाई सेवक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित कार्य का अनुभव होना लाभदायक रहेगा। अधिसूचना के अनुसार, कम से कम तीन वर्ष तक स्वीपर के रूप में कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाषा का ज्ञान अनिवार्य

दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी के साथ-साथ स्थानीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है, ताकि वे कार्यस्थल पर प्रभावी रूप से अपने दायित्व निभा सकें।

ये भी पढ़ें:

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी तथा अन्य राज्यों के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं पंजाब और हरियाणा के एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

-हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-पंजीकरण कर आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
-मांगे गए दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
-ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
-आवेदन पत्र की समीक्षा कर अंतिम रूप से सबमिट करें।
-भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें