Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में दिखा अजगर, निगला बकरी का बच्चा, फिर किया काबू

July 13, 2026

यमुनानगर में दिखा अजगर, निगला बकरी का बच्चा, फिर किया काबू

Python spotted in Yamunanagar : यमुनानगर। छछरौली की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित गांव जलाहू माजरा के जंगल में विशालकाय अजगर नजर आने से दहशत फेल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन और वन्य जीव विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में कलेसर के जंगलों में छोड़ दिया।

हाल ही में निगला था बकरी का बच्चा

ग्रामीणों के अनुसार अजगर का पेट फूला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने कुछ समय पहले ही बकरी के बच्चे का शिकार किया था। लोगों की भीड़ और आसपास शोर-शराबा होने के कारण अजगर ने बाद में शिकार को उगल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। वन एवं वन्य जीव विभाग के निरीक्षक राजवीर ने बताया कि बरसात के मौसम में अजगर समेत कई वन्य जीव तेज जल बहाव और प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण मैदानी तथा आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं।

घबराएं नहीं, बल्कि सूचना दें

ऐसे समय लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अजगर स्वभाव से शांत होता है और सामान्य परिस्थितियों में मनुष्यों पर हमला नहीं करता। फिर भी किसी भी वन्य जीव के पास जाने, उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हादसा हो सकता है। राजवीर ने बताया कि कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य प्रदेश का महत्वपूर्ण संरक्षित वन क्षेत्र है। यहां अजगर, हाथी, तेंदुआ समेत कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। इनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर सूचना मिलने से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें