नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों के भी बीजेपी में शामिल होने की खबर से आप को बड़ा झटका लगा है। अब पार्टी नेतृत्व अपने बाकी सांसदों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहा है।
पहले से चल रही थी चर्चा
राघव चड्ढा के इस फैसले को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं। खासकर तब, जब उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। इसे अरविंद केजरीवाल और उनके बीच बढ़ती दूरी के संकेत के रूप में देखा गया। बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इस कदम को राजनीतिक अवसरवाद बताया और उनके समर्थकों ने इसे उनके करियर की नई शुरुआत के तौर पर देखा।
ये भी पढ़ें: AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने बताया असंवैधानिक; चेयरमैन से कार्रवाई की मांग
फॉलोअर्स में आई गिरावट
इस फैसले का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी बदलने के 24 घंटे के अंदर ही राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक उनके लगभग 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर तक घटकर करीब 1.35 करोड़ रह गए यानी एक दिन से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले समय में दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि राघव चड्ढा बीजेपी में अपनी नई भूमिका में कितना प्रभाव डाल पाते हैं।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा