Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा ने 10 मिनट डिलीवरी का वीडियो पोस्ट कर कहा- खुद प्रैशर, रिस्क और चुनौतियों को देखा

January 14, 2026

राघव चड्ढा ने 10 मिनट डिलीवरी का वीडियो पोस्ट कर कहा- खुद प्रैशर, रिस्क और चुनौतियों को देखा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गिग वर्कर्स को बड़ी राहत देते हुए 10 मिनट डिलीवरी से जुड़ी समय-सीमा की बाध्यता हटाने की सलाह दी है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने गिग वर्कर्स की समस्याओं को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो साझा किया है। सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में गिग वर्कर्स से बातचीत करते हुए उनकी परेशानियों को समझते हुए दिखाया है।

वीडियो में वह खुद रात के समय गिग वर्कर बनकर लोगों के घर सामान डिलीवरी करते नजर आते हैं। वीडियो में चड्ढा कहते हैं कि कंपनियां 10 मिनट में डिलीवरी का वादा कर देती हैं, जिससे डिलीवरी पार्टनर्स पर भारी दबाव और जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि एक दिन डिलीवरी पार्टनर बनकर उन्होंने इस वादे से जुड़ी चुनौतियों को नजदीक से देखा। वीडियो में वह ब्लिंकिट की यूनिफॉर्म पहनकर स्कूटर से डिलीवरी करते और सड़क पर जोखिम उठाते नजर आते हैं। अंत में वह एक डिलीवरी एजेंट के साथ चाय पीते हुए उसकी समस्याएं सुनते दिखाई देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें