Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया शाेक

December 30, 2022

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया शाेक

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट के द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माताजी हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ओम शांति!’’

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को साँस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें