Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल में करेगी प्रवेश

January 16, 2023

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल में करेगी प्रवेश

शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। यात्रा हिमाचल प्रदेश में 18 जनवरी को प्रवेश करेगी तथा इसके बाद अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-घंसाव के मद्देनज़र राज्य में ऐसी सम्भावनाओं का पता लगाने के लिये आपदा प्रबंधन और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। गांधी लगभग 23 किलोमीटर तक राज्य में पैदल चलेंगे। इस दौरान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सुरक्षा से सम्बंधित और अन्य सभी पूरी कर ली गई हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें