Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

झूठे आंसू बहाकर सस्ती राजनीति कर रहे राहुल गांधी : तरुण चुघ

September 16, 2025

झूठे आंसू बहाकर सस्ती राजनीति कर रहे राहुल गांधी : तरुण चुघ

चंडीगढ़/अमृतसर: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पंजाब की भीषण बाढ़ पर ‘मगरमच्छ जैसे झूठे आंसू बहाने’ का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। चुघ ने कहा कि जब लाखों पंजाबी बाढ़ में फंसे अपनी जान बचाने और खेत-खलिहान संभालने में जूझ रहे थे, तब राहुल गांधी भारत से बाहर कहीं आराम से विदेश में समय बिता रहे थे। अब जब पानी उतरने लगा है और लोग अपने नुक्सान का हिसाब कर रहे हैं, तब राहुल महज फोटो-ऑप के लिए पंजाब पहुंचे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि पूरा कांग्रेस हाईकमान, गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे पंजाब में आई इस भीषण आपदा पर एक महीने तक क्यों चुप रहा। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी की यह अचानक चिंता तब दिखी है जब प्रधानमंत्री मोदी खुद पंजाब आए, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। ‘राहुल का यह नाटक महज सस्ती राजनीति है और यह बाढ़ की मार ङोल रहे लाखों पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।’

ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें