गुरुग्राम। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होने आए राहुल गांधी ने सरकार पर जुबानी प्रहार किया। उन्होंने खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक बृजेंद्र सिंह और बाकी कांग्रेस नेताओं के साथ पैदल यात्रा की। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर चुनाव चोरी का आरोप लगाया।
सड़कों पर नब्ज टटोलना सही : राहुल
गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कुछ साल पहले मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी। उस दौरान हमारे साथ लाखों लोग चले थे। एक नारा दिया था नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान। ये हमारा नारा नहीं था। ये नारा भीड़ से आया था। इस नारे की जरूरत देश को तब भी थी और अब भी है। राहुल गांधी की कांग्रेस नेताओं से अपील: बृजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने जिस प्रकार हरियाणा में ये पैदल यात्रा की। जनता के बीच में गए। हरियाणा की सड़कों पर चले और जनता की नब्ज टटोली। उससे आपको फायदा होगा।
कई प्रदेशों में कर चुके वोट चोरी
मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा साथी को हर प्रदेश में जनता के बीच जाकर पैदल यात्रा करनी चाहिए। इससे सीखने को मिलता है। लोग जुड़ते हैं। राजनीतिक समझ बढ़ती है. यात्रा का जनता को और जो यात्रा करते हैं, उनको फायदा होता है। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के बारे में आप मुझसे अच्छा जानते हो। हरियाणा समेत पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भाजपा ने चुनाव चोरी किया।
बोले- लूटा जा रहा जनता का धन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता को ये बात समझ आ गई है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश को बेचने का काम करते हैं। एयरपोर्ट, पोर्ट और इंफास्ट्रकचर सब बेचा जा रहा है। चुनाव चोरी होता है। जो आपका धन छीना जाता है, वो अडाणी, अंबानी को पकड़ाया जाता है। हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। ये सिर्फ हरियाणा नहीं।
Also Read :
Also Read :
Also Read :

