Site icon Dainik Savera Times

‘गलत विदेश नीति के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई’, LPG की कमी पर केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी 

'If Trump says so, Modi will jump', Rahul Gandhi's scathing attack on PM Modi

'If Trump says so, Modi will jump', Rahul Gandhi's scathing attack on PM Modi

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देश में एलपीजी (LPG) और तेल की संभावित कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आने वाले समय में भारत में गैस और ईंधन की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए सरकार को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने पर मचा बवाल, मोनालिसा बोली- लव जिहाद नहीं है, हिंदू रीति रिवाजों से हुई मैरिज

मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी गई: राहुल गांधी 

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने संसद में एलपीजी की स्थिति पर बयान देने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें बोलने की इजाज़त नहीं दी गई। उनके अनुसार, सामान्य प्रक्रिया यह होती है कि कोई भी सांसद किसी मुद्दे पर बोलने की अनुमति मांग सकता है, लेकिन इस बार नया तरीका अपनाया गया है जिसमें पहले मंत्री फैसला करेंगे, फिर उन्हें बोलने दिया जाएगा और उसके बाद मंत्री जवाब देंगे। इस दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अनुरोध किया कि विपक्ष के नेता को एलपीजी संकट का मुद्दा उठाने की अनुमति दी जाए। इस पर स्पीकर ने कहा कि इस विषय पर चर्चा तब होगी जब पेट्रोलियम मंत्री सदन में मौजूद होंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी यही बात दोहराई।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ समझौता किया गया: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में एलपीजी की समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि देश के लोगों के हित सुरक्षित रहें और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सही कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है और गलत विदेश नीति के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। राहुल गांधी के अनुसार, दुनिया इस समय अस्थिर दौर से गुजर रही है और यह सिर्फ ईरान से तेल या गैस मिलने का मुद्दा नहीं है, बल्कि बदलते वैश्विक हालात से जुड़ा बड़ा मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास अभी थोड़ा समय है और उसे तुरंत तैयारी शुरू करनी चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का आया बयान, कहा- किसी भी धर्म में नफरत की शिक्षा नहीं दी जाती

घरेलू LPG उत्पादन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और पूरा उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। साथ ही गृह मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम को और मजबूत किया है, जो अब 24 घंटे काम कर रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत बयान देंगे।

Exit mobile version