Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल-प्रियंका गाँधी डरेंगे-रुकेंगे नहीं, देशहित के लिए काम करते रहेंगे : रॉबर्ट वाड्रा

November 19, 2025

राहुल-प्रियंका गाँधी डरेंगे-रुकेंगे नहीं, देशहित के लिए काम करते रहेंगे : रॉबर्ट वाड्रा

इंदौर: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिल्कुल नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल को हर हार का दोष देना ठीक नहीं है, जबकि वह लगातार जनता के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। वाड्रा के मुताबिक, राहुल और प्रियंका ने अपने बड़ों से जीत-हार को सहजता से लेना सीखा है और उनका ध्यान देश की प्रगति तथा धर्मनिरपेक्षता पर है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव से जनता का भरोसा हिला है और वोटर मानते हैं कि मतदान एक पक्ष को किया गया, पर जीत दूसरे की हुई। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग पूरी तरह निष्पक्ष नहीं होता, लोगों का भरोसा चुनाव प्रणाली पर नहीं लौटेगा। वाड्रा ने लालू परिवार की कलह पर टिप्पणी से बचते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर परिवार को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ झूठ फैलाती है, पर जनता सच जानती है।

ये भी पढ़ें- दुबई के होटल में Live कर रही थी महिला, तभी पीछे हुआ जोरदार मिसाइल धमाका… देखें Video

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें