Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी, शौचालयों से लेकर वार्डों तक में तलाशी

October 7, 2023

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी, शौचालयों से लेकर वार्डों तक में तलाशी

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में शनिवार की सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान वार्डों से लेकर शौचालयों तक की गहन तलाशी ली गई।बताया जाता है कि पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर की गई इस छापेमारी में एसडीएम, एएसपी सहित कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मयिों को लगाया गया था। करीब चार घंटे की जांच में जेल के कोने कोने की तलाशी ली गई।

इस में कई थानों की पुलिस को भी लगाया गया। जेल में छापेमारी के बाद जेल के अंदर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए डीएम के आदेश से ये कार्रवाई हुई। छापेमारी लगभग चार घंटे लगातार चली। सूत्रों के मुताकिक कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया। उल्लेखनीय है बेऊर जेल में कई दुर्दांत अपराधी और नक्सली बंद हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें