
Railway Jobs 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपके बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
कितनी हैं वैकेंसी?
बता दें कि इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6,234 पद निर्धारित किए गए हैं। रेलवे की स्थायी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
जानें सैलरी की पूरी जानकारी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। टेक्नीशियन ग्रेड-I पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआती वेतन के रूप में 29,200 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए शुरुआती सैलरी 19,900 रुपये प्रति माह तय की गई है। इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें:
कौन कर सकता है आवेदन?
टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में जरूरी तकनीकी योग्यता भी होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-I पद के लिए योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है।
उम्र सीमा की बात करें तो ग्रेड-I के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 साल और ग्रेड-III के लिए 18 से 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
परीक्षा के जरिए होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर से जुड़े विषय शामिल होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा।
ये भी पढ़ें:
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख: 30 जून 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 29 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 31 जुलाई 2026
आवेदन सुधार की अवधि: 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...