Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए प्रमुख स्टेशनों को तिरंगी रोशनी से सजाया

May 14, 2025

रेलवे ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए प्रमुख स्टेशनों को तिरंगी रोशनी से सजाया

भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य का प्रदर्शन करने पर उनकी वीरता गौरवगान करने के लिए प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों की बिलि्ंडग को तिरगें की रोशनी से सजाया गया है तथा स्टेशनां पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का भी प्रसारण किया जा रहा है ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में देशभक्ति का संचार हो।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, हिसार, सिरसा और आबूरोड़ स्टेशनों को तिरंगी रोशनी की लाइट लगाकर सजाया गया है। इसके साथ की जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय, मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर कार्यालयों में भी तीन रंगों की आकर्षक रोशनी कर सजाया गया है। स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की वीरगाथा से अवगत करवाने के लिए वीडियों और ऑडियों माध्यमों से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 स्टेशनों पर वीडियों स्क्रीन के माध्यम से तथा 107 स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। रेलवे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Middle East Conflict: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के इस्फहान में दागे बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें