Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष प्रबंध; 12,000 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

October 26, 2025

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष प्रबंध; 12,000 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

नई दिल्ली : दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 107 स्पेशल ट्रेनों के 987 फेरे चलाए जा रहे हैं, जबकि 60 नियमित ट्रेनों में 175 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, जयपुर, जोधपुर, अजमेर और रींगस जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिनमें बैठने, पेयजल, पंखे और टिकट सुविधा की व्यवस्था है।

जयपुर स्टेशन पर 500 और जोधपुर स्टेशन पर 300 यात्रियों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफार्म टिकट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं और अनारक्षित व आरक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। स्टेशनों पर सहायता बूथ, अतिरिक्त पीआरएस काउंटर और मोबाइल टिकटिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। रेल सुरक्षा बल द्वारा लगातार निगरानी और सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। रेलवे ने कहा कि वह सभी यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक यात्र प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें : स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर जोर, Uttar Pradesh में बढ़ रहा इनोवेशन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें