Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने लगाई संगम में डुबकी

February 8, 2025

राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्निया भी मौजूद थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने महाकुंभ को एकता का महाकुंभ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया।

ये भी पढ़ें :- पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी ढील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें