Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan News : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

March 20, 2025

Rajasthan News : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर शहर में एक परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके घर में पाए गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक कनविंदर सिंह ने बताया कि वल्लभ गार्डन क्षेत्र स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव कमरे की छत पर लगे हुक से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और छोटी बेटी के शव फर्श पर पड़े थे।

उन्होंने बताया कि तीनों शव सात से आठ दिन पुराने होने का संदेह है। मृतकों की पहचान इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले 50 वर्षीय नितिन खत्री, उनकी पत्नी 45 वर्षीय रजनी और 18 वर्षीय बेटी जसिका के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों को पिछले कुछ दिनों से नहीं देखा गया था और घर से दुर्गंध आने लगी थी। इसलिए पड़ोसियों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। बुधवार रात रिश्तेदार पहुंचे और घर के अंदर चले गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और तीनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें