Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan News : जयपुर में बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लगने से शिक्षक झुलसा

November 21, 2024

Rajasthan News : जयपुर में बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लगने से शिक्षक झुलसा

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर में बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लगने से एक शिक्षक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक के पेट्रोल टैंक में आग उस समय लगी जब शिक्षक सिगरेट जला रहा था। यह घटना राजस्थान विश्वविद्यालय के ड्रामा विभाग के पीछे हुई, जहां जयपुर के पास बस्सी कस्बे का रहने वाला ऋतिक मल्होत्र सिगरेट जलाने के लिए रुका था। गांधी नगर के थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित विश्वविद्यालय के अरावली छात्रवास में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक के पेट्रोल टैंक पर ढक्कन नहीं था और जब उसने सिगरेट जलाई तो पेट्रोल टैंक में आग लग गई और वह झुलस गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित तृतीय श्रेणी शिक्षक है और उसे शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक पद पर तैनात था। मल्होत्र गंभीर रूप से झुलस गया और वर्तमान में सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें