जयपुरः राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना में जयपुर जिले की दो नगरपरिषद एवं 16 नगरपालिकाओं के घोषित परिणाम में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक 233 सीटें हासिल की हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार जयपुर जिले की इन 18 निकायों में 540 वार्डों में 233 उम्मीदवार भाजपा एवं 204 कांग्रेस के प्रत्याशी पार्षद बने हैं जबकि 102 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। हालांकि इन निकायों में चाकसू नगरपालिका के एक वार्ड का अभी परिणाम आना शेष हैं।
घोषित परिणाम के अनुसार जिले की शाहपुरा नगर परिषद के 55 वार्डों के चुनाव में भाजपा के 20, कांग्रेस के 23 एवं 12 निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराई हैं जबकि चौमू नगरपरिषद के 45 वार्डों में भाजपा के 30, कांग्रेस के 12 एवं निर्दलीय तीन, बगरु नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा के 16, कांग्रेस के 11 एवं निर्दलीय आठ, बस्सी नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा के 15, कांग्रेस के 12 एवं निर्दलय आठ, चाकसू नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा के 17, कांग्रेस के नौ एवं निर्दलीय आठ, दूदू नगरपालिका के 25 वार्ड में भाजपा के दस, कांग्रेस के 12 एवं निर्दलीय तीन, जमवारामगढ नगरपालिका के 35 वार्ड में भाजपा के 18, कांग्रेस के 14 एवं निर्दलीय तीन, जोबनेर नगरपालिका के 20 वार्ड में भाजपा के सात एवं कांग्रेस के पांच एवं आठ निर्दलीय पार्षद बने हैं।
इसी तरह कालाडेरा नगरपालिका के 20 वार्ड में भाजपा के 12, कांग्रेस के सात एवं निर्दलीय एक, कानोता नगरपालिका के 20 वार्ड में भाजपा के छह, कांग्रेस के 11 एवं निर्दलीय तीन, खेजड़ोली नगरपालिका के 25 वार्ड में 25 वार्ड में भाजपा के छह, कांग्रेस के 17 एवं निर्दलीय दो, किशनगढ रेनवाल नगरपालिका के 35 वार्ड में भाजपा के 15, कांग्रेस के 12 एवं निर्दलीय आठ, मनोहरपुर नगरपालिका के 35 वार्ड में भाजपा के 14, कांग्रेस के 15 एवं निर्दलीय छह, नारायणा नगरपालिका के 25 वार्ड में भाजपा के सात, कांग्रेस के 13 एवं निर्दलीय पांच, फागी नगरपालिका के 20 वार्ड में भाजपा के सात, कांग्रेस के आठ एवं निर्दलीय पांच, फुलेरा नगरपालिका के 25 वार्ड में भाजपा के 12, कांग्रेस सात एवं निर्दलीय छह , सांभर नगरपालिका में 25 वार्ड में भाजपा के 11, कांग्रेस के 10 एवं निर्दलीय चार तथा वाटिका नगरपालिका के 25 वार्ड में भाजपा के दस एवं कांग्रेस के छह और नौ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं।

