Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की हुई मौत

June 14, 2025

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की हुई मौत

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के शुक्रवार को 34 नये मामले सामने आये जिससे इस वर्ष अब तक इसके मामलों की संख्या बढ़कर 376 पहुंच गई वहीं इससे एक मरीज की और मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार आरएनटी उदयपुर अस्पताल में भर्ती कोरोना से पीड़ित प्रतापगढ़ की 70 वर्षीय वृद्धा ने आज दम तोड़ दिया। इससे इस वर्ष कोरोना से प्रदेश में यह दूसरी मौत थी। प्रदेश में आज सामने आये नये मामलों में सर्वाधिक 22 मामले जयपुर में सामने आए। इनमें बी लाल में 14, एसएमएस में छह एवं एसडीएमएच में एक-एक मामला शामिल हैं। इसके अलावा एसपीएमसी बीकानेर में तीन, जीएमसीएच एवं आरएनटी में दो-दो तथ एसएनएमसी जोधपुर, एम्स जोधपुर एवं जेएलएन अजमेर में एक मामला शामिल हैं। इन नये मामलों जयपुर की छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें