करौली: राजस्थान में करौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ के तहत श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 103. 61 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि श्रीमहावीरजी थाना पुलिस और जिला विशेष दल ने संयुक्त कार्रवाई करके मुखबिर की सूचना पर 22 जून को पटोंदा ओवरब्रिज पर कुख्यात तस्कर सरगना राजाराम मीणा (41) को गिरफ्तार करके उससे करीब 40 लाख रुपये की स्मैक बरामद की।

