बांसवाड़ा: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बांसवाड़ा के राज तालाब थाने में पुलिस निरीक्षक और वकील (दलाल) को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने गुरुवार को बताया कि परिवादी ने बांसवाड़ा की ब्यूरो इकाई में शिकायत की कि परिवादीया के एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध पुलिस थाना राजतालाब द्वारा सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए थे, शेष बचे हुए वाहनों और सम्पत्ति को जप्त नहीं करने एवं भविष्य में परेशान नहीं करने की एवज में पुलिस निरीक्षक दिलीप सिंह दलाल शरीफ खान (वकील) के मार्फत साढ़े छह लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे हैं।

