Site icon Dainik Savera Times

Rajnath Singh ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, कहा- ‘पिछली बार 2 टुकड़े किए थे, इस बार पता नहीं कितने टुकड़े होंगे..’

Rajnath Singh

बैरकपुर, (पश्चिम बंगाल) :  केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी भरे अंदाज में जवाब दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को 55 साल पहले की घटनाओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान ने बंगाल की ओर नजर उठाने की कोशिश की थी, जिसके परिणामस्वरूप देश दो हिस्सों में बंट गया। एक पाकिस्तान और दूसरा Bangladesh बना।

 

 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की गई, तो उसका क्या परिणाम होगा, यह भविष्य में पता चल जाएगा। ” उनका यह बयान क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत की संप्रभुता को लेकर सख्त रुख को दर्शाता है।

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।

Exit mobile version