Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा; ‘सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई’

September 23, 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा; ‘सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई’

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में निदरेष भारतीयों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई नियत पर आधारित थी और तनाव बढ़ाने वाली नहीं। सिंह ने रविवार को मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा संयमित, लेकिन दृढ़ दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा, ‘हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है।’

22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की दरम्यानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई चार दिनों तक चली और 10 मई को युद्धविराम के साथ समाप्त हुई। रक्षा मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति, डिजिटल बदलाव और रक्षा उत्पादन-निर्यात की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उनकी यह यात्र किसी भारतीय रक्षा मंत्री की मोरक्को की पहली आधिकारिक यात्र है।

ये भी पढ़ें: ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में फिर रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल, शकुन बत्रा के साथ काम को बताया ‘बेहद संतोषजनक’v

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें