Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ram Mandir Flag Hoisting : मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी-मोहन भागवत ने किया ध्वजारोहण, जय श्री राम के गूंजे जयकारे

November 25, 2025

Ram Mandir Flag Hoisting : मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी-मोहन भागवत ने किया ध्वजारोहण, जय श्री राम के गूंजे जयकारे

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। सुबह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी ने करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने फूल वर्षा और नारों के साथ उनका स्वागत किया। रोड शो पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री सप्तमंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

तिकोने ध्वज पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा…
10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे समकोण वाले तिकोने ध्वज पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है, और इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा है।

 

PM मोदी और मोहन भागवत ने भगवा ध्वज फहराया
राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ध्वजा फहराया। इससे पहले दोनों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी किए।

देखें सीधे राम मंदिर से लाइव…

पूरा परिसर भक्ति और उमंग के माहौल से भरा है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और अतिथियों को संबोधित कर रहे हैं। राम मंदिर में ध्वजारोहण के बाद उनका यह संबोधन शुरू हुआ, जिसे लेकर लोगों में उत्साह दिखा। पूरा परिसर भक्ति और उमंग के माहौल से भरा है।

‘500 साल बाद सत्य की स्थापना हुई’, बोले मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिंदू समाज ने अपना सत्य स्थापित कर दिया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि आज की घटना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

CM YOGI ने कहा- ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं…”

शुरू होने वाला है अभिजीत मुहूर्त, अनुष्ठान शुरू
राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में की जानी है। ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में हुआ है।

ध्वजारोहण का शुभ समय और ध्वज का आकार
ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित है।
राम मंदिर पर फहराया जाने वाला ध्वज

  • 22 फीट लंबा
  • 11 फीट चौड़ा

ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। शाम को पूर्णाहुति का आयोजन होगा।

 

पीएम मोदी-मोहन भागवत ने राम दरबार में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर की पहली मंजिल पर नवनिर्मित राम दरबार में पूजा-अर्चना की. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना नहीं हुई थी. राम दरबार का कार्य हाल ही में पूर्ण हुआ है।

 

शेषावतार मंदिर में विशेष पूजा
ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री ने शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह पूजा कार्यक्रम सुबह के सत्र में संपन्न हुआ।

 

सप्तमंदिर में दर्शन
पीएम मोदी इसके बाद सप्तमंदिर पहुंचे। यहां मौजूद प्रमुख मंदिर महर्षियों और भक्तों से जुड़े हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • महर्षि वशिष्ठ
  • महर्षि विश्वामित्र
  • महर्षि अगस्त्य
  • महर्षि वाल्मीकि
  • देवी अहिल्या
  • निषादराज गुहा
  • माता शबरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें