Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ranchi Accident : IPS की Scorpio के साथ टक्कर में स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

January 24, 2025

Ranchi Accident : IPS की Scorpio के साथ टक्कर में स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Ranchi Accident : रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक आईपीएस की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन का चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि वैन पर सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ बच्चों को थोड़ी चोट आई है, लेकिन वे सकुशल बताए जा रहे हैं। वैन के चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा धुर्वा थाना क्षेत्र में शालीमार बाजार के पास हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया
टक्कर में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वैन में बैठे बच्चे रोने लगे। एक बच्चे को सिर में थोड़ी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद धुर्वा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया है। हटिया डीएसपी पीके मिश्र ने बताया कि सभी बच्चे और चालक सुरक्षित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें