Site icon Dainik Savera Times

मालदीव में Speedboat पलटने से रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया घायल, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए

speedboat capsizes Maldives

speedboat capsizes Maldives

नेशनल डेस्कः Raymond Group के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में एक स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके प्रवक्ता के अनुसार उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

हादसे में दो भारतीय अब भी लापता
इस स्पीडबोट में उनके साथ मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह और एक अन्य दोस्त भी मौजूद थे। हादसे के बाद से दोनों लापता हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि काफी समय बीत जाने के कारण उनकी जान को खतरा हो सकता है। बचाव दल लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ है।

कहां और कैसे हुआ हादसा
यह दुर्घटना मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई। स्पीडबोट तट से लगभग 2 नॉटिकल मील दूर पलट गई थी।

बोट में कुल 7 लोग थे सवार
हादसे के समय स्पीडबोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें एक कैप्टन, गौतम सिंघानिया सहित 5 भारतीय, एक ब्रिटिश नागरिक, एक रूसी नागरिक फिलहाल रेस्क्यू टीम लापता लोगों की खोज में लगातार लगी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Exit mobile version